सुंदरता स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करती है।

हमारा समाज कुछ ऐसा है कि जहाँ पर महिलाओं की सुंदरता को लेकर तरह तरह की बातें बनाई जाती हैं। यही कारण है कि परम्परागत भारतीय समाज में महिलाओं के सजने संवरने को बहुत हेय दृष्टि से देखा जाता है।

लेकिन पिछले दिनों अमेरिका के कनेक्टिकट विश्वविद्यालय की डॉ0 अमेरिगो फैरिया और चिकित्सा मनोवैज्ञानिक डॉ0 एडवर्ड फिशर ने कुछ सुंदर महिलाओं को लेकर अपने जो अनुसंधान किये हैं, वे चौंकाने वाले हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया है कि आकर्षक व्यक्तित्व स्वस्थ शरीर का आधार होता है और आमतौर पर सुंदर महिलाएँ बीमारी की चपेट में कम आती हैं। इसका सीधा सा कारण है कि आकर्षक व्यक्तित्व का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों से गहरा सम्बंध होता है।

आशा है यह शोध भारतीय नारियों को आत्मबल प्रदान करेगा और वे अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी सुंदरता पर भी ध्यान देंगी।